Site icon AB News.Press

Fire Incident : रायपुर में दो जगह आग…! अपार्टमेंट की लिफ्ट से उठा धुआं…गोदाम भी धधका…बाल-बाल बचे लोग

Fire Incident: Fires Break Out at Two Locations in Raipur! Smoke Billows from Apartment Elevator; Warehouse Also Engulfed in Flames—People Have a Narrow Escape.

Fire Incident

रायपुर, 04 अप्रैल। Fire Incident : राजधानी रायपुर में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। खमतराई थाना क्षेत्र स्थित डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट की लिफ्ट में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे परिसर में तेजी से धुआं फैल गया। घटना के समय कई लोग अपने घरों में मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लिफ्ट से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग भड़क उठी। अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत लोगों को अलर्ट किया। गार्ड और रहवासियों ने मिलकर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थिति नियंत्रण में थी। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि लिफ्ट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं दूसरी घटना भनपुरी इलाके में सामने आई, जहां एक तंबाखू गोदाम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि कचरा जलाने की वजह से कई सालों से बंद पड़े गोदाम में आग भड़क उठी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में अपार्टमेंट की लिफ्ट में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है। घटना के बाद दोनों ही जगहों पर लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने भवनों में फायर सेफ्टी उपकरणों की नियमित जांच करवाएं और किसी भी आपात स्थिति में सतर्कता बरतें।
Exit mobile version