Site icon AB News.Press

Murder : अंबिकापुर ब्रेकिंग…! रिंग रोड पर मिला महिला का खून से लथपथ शव…हत्या की आशंका से सनसनी…यहां देखें VIDEO

Murder Following Rape: Brutality Against a Woman in Ambikapur...! The State Shudders at Forensic Revelations... 12 Ribs Fractured... Multiple Accused... Major Breakthrough.

Murder after Rape

अंबिकापुर, 03 अप्रैल। Murder : अंबिकापुर शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब रिंग रोड स्थित महामाया मंदिर द्वार के पास एक अधेड़ महिला का संदिग्ध अवस्था में रक्तरंजित शव बरामद हुआ। मौके पर मिले शव की हालत बेहद गंभीर थी। महिला के सिर और गर्दन में गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। इसके साथ ही प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान मिलने से मामला और गंभीर हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से महिला के चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मृतक महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। शहर के व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की वारदात सामने आने से लोगों में डर (Murder) का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।
Exit mobile version