रायपुर, 03 अप्रैल। KITG 2026 के तहत सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित गांधी स्टेडियम में डेमो खेल मल्लखंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में रोप मल्लखंभ, पोल मल्लखंभ और हैंगिंग मल्लखंभ जैसी स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया।
14 राज्यों के खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा
इस प्रतियोगिता में देश के 14 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। इनमें राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के पुरुष खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
छत्तीसगढ़ ने जीता खिताब
प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। टीम ने 124.35 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया।
महाराष्ट्र और झारखंड क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर
महाराष्ट्र की टीम ने 118.35 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि झारखंड ने 86.95 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। मल्लखंभ की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने संतुलन, ताकत और लचीलापन का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में उत्साह का माहौल बना रहा।

