Site icon AB News.Press

CG Board Exam 2026 : पैसे लेकर पास कराने वाले गिरोह एक्टिव…! मंडल ने जारी की चेतावनी…छात्रों-पालकों को सावधान रहने की अपील

CG Board Exams 2026: Rackets Promising to Ensure a Pass in Exchange for Money Are Active! Board Issues Warning; Appeals to Students and Parents to Remain Vigilant.

CG Board Exam 2026

रायपुर, 03 अप्रैल। CG Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य इन दिनों जारी है। मूल्यांकन का पहला चरण पूरा हो चुका है, जबकि दूसरा चरण 28 मार्च से शुरू हो गया है। इसी बीच एक बार फिर ‘पैसे लेकर पास कराने’ का झांसा देने वाले एजेंटों के सक्रिय होने की खबर सामने आई है। इस पर माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को सख्त चेतावनी जारी की है। मंडल के उप सचिव ने स्पष्ट कहा है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति या एजेंट के झांसे में न आएं, जो पैसे लेकर पास कराने या नंबर बढ़ाने का दावा करता हो। मंडल का ऐसे लोगों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि यदि कोई (CG Board Exam 2026) इस तरह का प्रस्ताव देता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके। माशिमं ने यह भी कहा है कि परीक्षा परिणाम पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत तैयार किए जाते हैं, जिसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता की कोई गुंजाइश नहीं है।
Exit mobile version