Site icon AB News.Press

Agniveer Bharti : अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी…! अब 10 अप्रैल तक मौका…ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क से मिल रही आवेदन में मदद

Youth Opportunity: Application Deadline for Agniveer Recruitment Extended! Now an Opportunity Until April 10... Assistance with Applications Available at Block-Level Help Desks.

Youth Opportunity

रायपुर, 03 अप्रैल। Agniveer Bharti : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 13 फरवरी 2026 से हुई थी।

भर्ती के लिए 17 वर्ष 6 माह से लेकर 21 वर्ष तक के युवा पात्र हैं। वहीं शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग पदों के अनुसार निर्धारित की गई है, जिसमें 8वीं पास से लेकर स्नातक एवं डिप्लोमा धारक उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को आवेदन प्रक्रिया में सहायता देने के लिए ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। यहां अभ्यर्थियों को आवेदन से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

इसके अलावा रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, आईटीआई, जनपद पंचायत और नगर पंचायतों में भी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय रायपुर में स्थापित सेना भर्ती हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version