Site icon AB News.Press

Child Abuse : रोंगटे खड़े करने वाली खबर…! 4 साल के मासूम को पैर पकड़कर कई बार जमीन पर पटका…मन नहीं भरा तो घसीटते हुए ले गया घर…हैवानियत की सारी हदें पार…यहां देखें भयावह मंजर CCTV VIDEO

Child Abuse: A Hair-Raising Report...! An innocent 4-year-old child was grabbed by the legs and repeatedly slammed against the ground... and when that wasn't enough, he was dragged all the way home... Crossing every boundary of brutality... Watch the horrifying scene in this CCTV video.

Child Abuse

पालघर/महाराष्ट्र, 02 मार्च। Child Abuse : वसई पश्चिम इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक निजी विवाद का गुस्सा एक शख्स ने 4 साल के मासूम बच्चे पर उतार दिया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

विवाद का निकाला मासूम पर गुस्सा

जानकारी के मुताबिक, अनुपम सोसायटी में रहने वाले अतुल कोंढोर और उसी सोसायटी के निवासी रिक्शा चालक संदीप पवार के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। इसी रंजिश में आरोपी ने मासूम बच्चे को निशाना बना लिया।

खेलते-खेलते ऑटो में बैठा था बच्चा

घटना सोमवार शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। सोसायटी में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान 4 साल का बच्चा खेलते-खेलते एक ऑटो में जा बैठा। तभी आरोपी मौके पर पहुंचा और बच्चे को ऑटो से बाहर खींच लिया। पहले बच्चे का सिर ऑटो से टकराया। फिर उसे कई बार जमीन पर पटका। यहां तक कि उसे घसीटने की भी कोशिश की। यह पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई है, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया।

पुलिस कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी (Child Abuse) के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एक छोटे से बच्चे पर इस तरह की क्रूरता ने समाज को झकझोर कर रख दिया है।

Exit mobile version