Naxal Surrender : 30 लाख के इनाम वाले माओवादी…! हिंसा छोड़ चुना सरेंडर का रास्ता…यहां देखें VIDEO

Naxal Surrender : 30 लाख के इनाम वाले माओवादी…! हिंसा छोड़ चुना सरेंडर का रास्ता…यहां देखें VIDEO

गड़चिरोली/बस्तर, 01 अप्रैल। Naxal Surrender : महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिला में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। यहां 3 एसीएम समेत कुल 9 माओवादियों ने पुलिस और CRPF के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन पर महाराष्ट्र सरकार ने कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। सरेंडर के दौरान माओवादियों ने AK-47 और कार्बाइन समेत हथियार भी सौंपे। सुरक्षा बलों को जंगल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, वर्ष 2025 से अब तक 132 माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़ चुके हैं, जिससे गड़चिरोली में नक्सली गतिविधियां सिमटकर सीमावर्ती इलाकों तक रह गई हैं। इधर छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में भी हाल ही में बड़ी संख्या में नक्सलियों के आत्मसमर्पण के मामले सामने आए हैं। लगातार हो रहे इन सरेंडर को सुरक्षा बलों की रणनीति और सरकार की पुनर्वास नीति का असर माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि गड़चिरोली और बस्तर में बढ़ते आत्मसमर्पण से साफ संकेत मिल रहा है कि नक्सल संगठन कमजोर पड़ रहे हैं और अब उनका दायरा तेजी से सिमट रहा है।
राज्य खबर