Murder Case : राजधानी में सनसनी…! सरकारी स्कूल में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव

Murder Case : राजधानी में सनसनी…! सरकारी स्कूल में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव

रायपुर, 31 मार्च। Murder Case : राजधानी में एक बार फिर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। उरला क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर में महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतका की पहचान राधा मंडावी, पति अमित सिसोदिया, निवासी पारधी पारा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की हत्या सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार कर की गई है, जिससे शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

क्राइम न्यूज