Site icon AB News.Press

West Bengal Election : ब्रेकिंग…! बंगाल चुनाव…कांग्रेस ने 284 सीटों पर उतारे उम्मीदवार…बड़े चेहरों पर दांव…यहां देखें List

West Bengal Election: Breaking...! Bengal Polls... Congress fields candidates on 284 seats... Betting on big names... See the list here.

West Bengal Election

कोलकाता, 30 मार्च। West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए 294 में से 284 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने रविवार शाम लिस्ट जारी कर चुनावी मैदान में मजबूती से उतरने का संकेत दिया है। इस बार कांग्रेस राज्य में अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है और खासतौर पर अपने पारंपरिक गढ़ मुर्शिदाबाद और मालदा पर फोकस कर रही है।

बड़े नेताओं पर दांव

पार्टी ने वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को उनकी पारंपरिक बहरामपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं मौसम नूर को मालतीपुर सीट से टिकट दिया गया है।

भवानीपुर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

भवानीपुर सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। यहां कांग्रेस ने प्रदीप प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है, जो सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस सीट से नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस की इस सूची से साफ है कि पार्टी इस बार बंगाल (West Bengal Election) में पूरी ताकत के साथ चुनावी मुकाबले में उतर रही है और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश कर रही है।

Exit mobile version