Family Tragedy : आर्थिक तंगी का खौफनाक अंत…! बेटे ने पहले किया 3 लोगों पर हमला फिर खुदकुशी की कोशिश…मां-बेटी की मौत…2 गंभीर…घर के अंदर भयानक मंजर से दहल उठा इलाका

Family Tragedy : आर्थिक तंगी का खौफनाक अंत…! बेटे ने पहले किया 3 लोगों पर हमला फिर खुदकुशी की कोशिश…मां-बेटी की मौत…2 गंभीर…घर के अंदर भयानक मंजर से दहल उठा इलाका

मां-बेटी की मौके पर मौत

इस घटना में 55 वर्षीय आशा और उनकी 34 वर्षीय बेटी वर्षिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आशा का बेटा मोहन गौड़ा (32) और वर्षिता का 11 वर्षीय बेटा मयंक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पहले हमला, फिर खुदकुशी की कोशिश, पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, मोहन गौड़ा ने शनिवार शाम अपनी मां, बहन और भांजे पर धारदार हथियार से हमला किया और बाद में खुद भी जान देने की कोशिश की।

वीडियो भेजकर दी जानकारी

घटना से पहले मोहन ने एक वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजा था, जिसमें उसने कर्ज से परेशान होकर पूरा परिवार जान देने की बात कही थी। वीडियो देखने के बाद परिजन तुरंत घर पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला। पीछे के दरवाजे से अंदर घुसने पर जो मंजर सामने आया, उसने सभी को झकझोर दिया।

कर्ज का दबाव बना कारण

पुलिस जांच में सामने आया है कि परिवार पर भारी कर्ज था और कर्जदाताओं के लगातार दबाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। कर्ज की पूरी जानकारी अभी जुटाई जा रही है।

पुलिस कर रही जांच

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके (Family Tragedy) पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं किसी साहूकार की प्रताड़ना तो इस घटना के पीछे नहीं है।

क्राइम न्यूज