Site icon AB News.Press

Brutal Murder : खौफनाक वारदात…! आइसक्रीम विक्रेता की नृशंस हत्या…धारदार हथियार से सिर को धड़ से अलग कर चूल्हे में जलाया…दहशत में पूरा इलाका

Brutal Murder: A Horrific Crime! Savage Killing of an Ice Cream Vendor—Head Severed from Torso with a Sharp Weapon and Burnt in a Stove; Entire Locality Gripped by Terror.

Brutal Murder

बाराबंकी, 30 मार्च। Brutal Murder : बाराबंकी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के तराई इलाके में एक सनकी अधेड़ ने मामूली विवाद में आइसक्रीम बेचने वाले युवक की बेरहमी से हत्या कर दी।

मामूली विवाद बना हत्या की वजह

जानकारी के मुताबिक, टिकैतनगर क्षेत्र के परसावल गांव के पास 26 वर्षीय बबलू राजभर अपने 12 साल के चचेरे भाई के साथ आइसक्रीम बेचने आया था। इसी दौरान गांव के रहने वाले शंकर यादव (50) ने उससे आइसक्रीम ली और पैसे मांगने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

धारदार हथियार से किया हमला

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शंकर यादव घर से धारदार हथियार (बांका) लेकर आया और बबलू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया।

हत्या के बाद भी नहीं रुका आरोपी

घटना यहीं खत्म नहीं हुई। आरोपी बबलू का कटा हुआ सिर अपने घर ले गया और वहां जल रहे चूल्हे में उसे जलाने लगा। इस खौफनाक मंजर को देखकर मौके पर मौजूद लोग अपनी जान बचाकर भाग निकले।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रहा है और मामले की जांच जारी है।

इलाके में दहशत, जांच जारी

मृतक बबलू राजभर हाल ही में आइसक्रीम बेचने (Brutal Murder) का काम शुरू किया था। इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में डर का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version