Site icon AB News.Press

PHE Corruption : अंबिकापुर में PHE पर भ्रष्टाचार के आरोप…! ठेकेदार ने दी आत्मदाह की चेतावनी

PHE Corruption: Allegations of Corruption Against PHE in Ambikapur...! Contractor Warns of Self-Immolation

PHE Corruption

अंबिकापुर, 29 मार्च। PHE Corruption : अंबिकापुर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। विभाग में भ्रष्टाचार और अधिकारियों द्वारा कथित कमीशनखोरी के आरोपों के बीच एक ठेकेदार ने आत्मदाह की चेतावनी देकर पूरे प्रशासनिक तंत्र को हिला दिया है।

करोड़ों का काम, भुगतान अधूरा

मिली जानकारी के अनुसार, ठेकेदार रजनीकांत ने जल जीवन मिशन के तहत करीब 65 लाख रुपये के विकास कार्य पूरे किए थे। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी उन्हें केवल 22 लाख रुपये का ही भुगतान किया गया है, जबकि 43 लाख रुपये अब भी लंबित हैं।

‘कमीशन’ नहीं तो भुगतान नहीं

ठेकेदार ने अपने लिखित पत्र में आरोप लगाया है कि विभागीय अधिकारी बिल पास करने के एवज में ‘अग्रिम कमीशन’ की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न करने पर फाइल रोक दी गई और लगातार मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है।

30 मार्च को आत्मदाह का अल्टीमेटम

प्रशासनिक उदासीनता से परेशान होकर ठेकेदार ने चेतावनी दी है कि यदि 30 मार्च दोपहर 1 बजे तक भुगतान नहीं हुआ, तो वह PHE कार्यालय के सामने आत्मदाह करेगा। इस ऐलान के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

विभाग ने जारी किया नोटिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यपालन अभियंता ने संबंधित उप अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। विभागीय स्तर पर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version