Hanumant Katha : कोरबा कथा में जेबकतरों का आतंक…! ‘हनुमंत कथा’ में उमड़ी भीड़…64 कैमरों के बावजूद चोर गिरोह सक्रिय

Hanumant Katha : कोरबा कथा में जेबकतरों का आतंक…! ‘हनुमंत कथा’ में उमड़ी भीड़…64 कैमरों के बावजूद चोर गिरोह सक्रिय

कोरबा, 29 मार्च। Hanumant Katha : कोरबा जिले के बांकी मोंगरा क्षेत्र स्थित ढप-ढप में आयोजित दिव्य हनुमंत कथा में जहां एक ओर भक्ति का सागर उमड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर चोर और पॉकेटमार गिरोह सक्रिय हो गए हैं। हजारों की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल, चेन और पर्स चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

64 CCTV कैमरों से निगरानी, फिर भी चोरी

कथा आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे परिसर और प्रवेश द्वारों पर 64 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इसके बावजूद भीड़ इतनी अधिक है कि संदिग्धों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है और चोरी की घटनाएं रुक नहीं पा रही हैं।

भीड़ का फायदा उठा रहे गिरोह

पलक झपकते ही श्रद्धालुओं के मोबाइल, पर्स और गहने गायब हो जा रहे हैं। भारी जनसैलाब के बीच चोर गिरोह सक्रिय होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

पुलिस की अपील

स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार अलर्ट है और लाउडस्पीकर व बैनरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है, अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें। अजनबियों से सतर्क रहें। कीमती गहने और नकदी लेकर आने से बचें। किसी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

भक्ति और सुरक्षा दोनों जरूरी

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनने के लिए प्रदेशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ‘जय श्री राम’ और ‘हनुमान जी’ के जयकारों के बीच माहौल भक्तिमय है, लेकिन सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतना भी उतना ही जरूरी हो गया है। प्रशासन और आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि सतर्क रहकर ही भक्ति का आनंद लें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

राज्य खबर