Shalimar LTT Express : रेलवे का बड़ा फैसला…! शालीमार-एलटीटी ट्रेन में बढ़ाई गई सीटें…वेटिंग से छुटकारा

Shalimar LTT Express : रेलवे का बड़ा फैसला…! शालीमार-एलटीटी ट्रेन में बढ़ाई गई सीटें…वेटिंग से छुटकारा

बिलासपुर, 28 मार्च। Shalimar LTT Express : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त एसी-3 तथा एक स्लीपर कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराना और यात्रा को सुगम बनाना है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, यह अतिरिक्त सुविधा 28, 29, 30, 31 मार्च एवं 01, 02, 03 अप्रैल 2026 को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में उपलब्ध रहेगी। इसी तरह 30, 31 मार्च तथा 01, 02, 03, 04, 05 अप्रैल 2026 को एलटीटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इस व्यवस्था से इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और वेटिंग लिस्ट की समस्या भी कम होने की उम्मीद है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।
राज्य खबर