High Level Meeting : CM साय की हाई लेवल बैठक…! पेट्रोल-डीजल और LPG पर बड़ी समीक्षा के बाद सख्त संदेश

High Level Meeting
रायपुर, 28 मार्च। High Level Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कमिश्नरों, आईजी, कलेक्टरों और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहम समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बैठक में राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर विस्तृत जानकारी ली जा रही है।
बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले और उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।
इसके अलावा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के पेट्रोल-डीजल एवं गैस डिवीजन के अधिकारी भी बैठक में शामिल हैं।
सरकार ने साफ किया है कि सप्लाई व्यवस्था सुचारु है और किसी भी तरह की कृत्रिम कमी पैदा करने की कोशिशों को सख्ती से कुचला जाएगा।
