High Level Meeting : CM साय करेंगे समीक्षा…! जरूरी वस्तुओं की सप्लाई पर नजर…जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती

High Level Meeting : CM साय करेंगे समीक्षा…! जरूरी वस्तुओं की सप्लाई पर नजर…जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती

रायपुर, 28 मार्च। High Level Meeting : विष्णुदेव साय आज राज्य में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होगी। बैठक में राज्य के सभी संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर पुलिस आयुक्त, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, खासकर पश्चिम एशिया में बने हालात को ध्यान में रखते हुए यह अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक में रसोई गैस (LPG), पेट्रोल, डीजल और उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण और वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की जाएगी, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग और संभावनाओं पर भी चर्चा होगी, जिससे भविष्य में ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी नजर रखेंगे और अफवाहों व भ्रामक खबरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देंगे। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जमाखोरी, कालाबाजारी या कृत्रिम संकट पैदा करने वालों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। इस बैठक में खाद्य, उद्योग, कृषि, खनिज, परिवहन, तेल विपणन कंपनियों (OMCs) और ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।  
राज्य खबर