Temple Fire : गिरौदपुरी धाम में आग का तांडव…! प्रसाद से कपड़ों तक सब राख…यहां देखें VIDEO

Temple Fire : गिरौदपुरी धाम में आग का तांडव…! प्रसाद से कपड़ों तक सब राख…यहां देखें VIDEO

बलौदाबाजार, 27 मार्च। Temple Fire : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम के मंदिर परिसर में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में परिसर में लगी करीब 10 से 15 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जिससे दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे ट्रांसफार्मर पर एक बंदर के कूदने से शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके बाद उठी चिंगारी ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान ट्रांसफार्मर से झुलसकर बंदर की मौके पर ही मौत हो गई।

कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख

आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानों में रखा कपड़ा, प्रसाद सामग्री और अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, ग्रामीणों और दुकानदारों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंचने के बावजूद गाड़ी में पानी नहीं था, जिससे आग बुझाने में देरी हुई। बाद में स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
राज्य खबर