Site icon AB News.Press

PM Awaas Yojana से शतायु बुजुर्ग को मिला सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार

Through the PM Awaas Yojana, a centenarian elder has found the foundation for a safe and dignified life.

PM Awaas Yojana

रायपुर, 27 मार्च। PM Awaas Yojana : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन ने जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। इसी क्रम में जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम पंचायत टांगरगांव निवासी 100 वर्षीय बुजुर्ग सोहद राम चक्रेश को इस योजना के तहत पक्का आवास प्राप्त हुआ है, जिससे उनके जीवन में सुरक्षा और सुकून का नया अध्याय जुड़ गया है।

कच्चे मकान की असुरक्षा से मुक्ति, पक्के घर ने दिया नया सहारा

वर्ष 2024-25 में स्वीकृत इस पक्के आवास ने उनके पुराने कच्चे घर की असुरक्षा को समाप्त कर दिया है। उम्र के इस अंतिम चरण में, जब वे शारीरिक रूप से चलने-फिरने में असमर्थ हैं, यह नया घर उनके लिए सुरक्षित आश्रय बन गया है, जहां वे अब निश्चिंत होकर जीवन व्यतीत कर पा रहे हैं।

हर मौसम में मिलने लगी राहत, परिवार को भी मिला सुरक्षित वातावरण

परिवार के सदस्यों ने बताया कि पहले कच्चे मकान में रहना अत्यंत कठिन था। बरसात के दौरान पानी टपकना, ठंड में ठिठुरन और गर्मी में असहनीय परिस्थितियां बुजुर्ग की देखभाल को चुनौतीपूर्ण बना देती थीं। अब पक्का घर मिलने से न केवल रहने की सुविधा बेहतर हुई है, बल्कि पूरे परिवार को एक सुरक्षित और स्थिर वातावरण भी प्राप्त हुआ है।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से हजारों परिवारों को मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में इस योजना का प्रभावी संचालन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से हजारों जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। यह पहल गरीब और कमजोर वर्गों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

परिवार ने जताया आभार, योजना को बताया जीवन बदलने वाली पहल

सोहद राम चक्रेश और उनके परिजनों ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इस पक्के घर ने उन्हें न केवल सुरक्षा दी है, बल्कि आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर भी प्रदान किया है।

Exit mobile version