Site icon AB News.Press

Jewellery Shop Dispute : रायपुर ब्रेकिंग…! सहेली ज्वेलरी शोरूम में हंगामा…चोरी के शक में कर्मचारी को बांधकर पीटा…दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR

Road Accident Compensation Scheme: Major Announcement by the Chhattisgarh Government! ₹2 Lakhs in Case of Death; ₹50,000 for the Injured—Check Details Here.

Road Accident Compensation Scheme

रायपुर, 27 मार्च। Jewellery Shop Dispute : राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित सहेली ज्वेलर्स में चोरी के आरोप को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ज्वेलर्स संचालक द्वारा कर्मचारी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आने के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 23 मार्च की है। शोरूम के कर्मचारी 20 वर्षीय आर्यन शर्मा ने आरोप लगाया है कि संचालक सुनील जैन और उसके साथ 11 अन्य लोगों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया, हाथ-पैर बांध दिए और गहनों की चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।

वहीं दूसरी ओर, राकेश कुमार तिवारी (48) ने कर्मचारी आर्यन शर्मा पर दो नग हीरे और एक जोड़ी सोने के टॉप्स चोरी करने का आरोप लगाया है, जिनकी कुल कीमत करीब 6.49 लाख रुपये बताई गई है।

दोनों पक्षों ने घटना के तीन दिन बाद, गुरुवार (Jewellery Shop Dispute) को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में नामजद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Exit mobile version