Fuel Relief : महंगाई से राहत की खबर…! एक्साइज ड्यूटी में भारी कमी…पेट्रोल-डीजल 10 रुपये सस्ते

Public Update
नई दिल्ली, 27 मार्च। Fuel Relief : ग्लोबल कच्चे तेल की आपूर्ति संकट के बीच आम जनता को बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती का ऐलान किया है। सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में भारी कमी की है, जिससे ईंधन के दाम सीधे कम हो गए हैं।
सरकार के फैसले के मुताबिक अब पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी गई है। इस कटौती के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की गिरावट आई है।
पहले पेट्रोल पर 13 रुपये और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी लगती थी, जिसे अब घटा दिया गया है। हालांकि, राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला वैट (VAT) अभी भी लागू रहेगा, इसलिए अलग-अलग राज्यों में कीमतों में थोड़ा अंतर बना रह सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस फैसले से आम लोगों (Fuel Price Cut) के साथ-साथ परिवहन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी बड़ी राहत मिलेगी, जिससे महंगाई पर भी कुछ हद तक नियंत्रण आने की उम्मीद है। सरकार के इस कदम को महंगाई कम करने की दिशा में बड़ा फैसला माना जा रहा है।
