Fuel Relief : मोदी सरकार का बड़ा फैसला…! CM साय बोले- जनहित में ऐतिहासिक कदम

Fuel Relief : मोदी सरकार का बड़ा फैसला…! CM साय बोले- जनहित में ऐतिहासिक कदम

रायपुर, 27 मार्च। Fuel Relief : विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त करने और पेट्रोल पर ₹10 प्रति लीटर की कटौती के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश के 140 करोड़ नागरिकों को सीधी राहत देने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले से पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटकर मात्र ₹3 प्रति लीटर रह गई है, जबकि डीजल को पूरी तरह एक्साइज ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। इससे आम जनता, किसानों, श्रमिकों और मध्यमवर्ग को व्यापक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के इस दौर में भी केंद्र सरकार का यह कदम आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ न बढ़ने देने की संवेदनशील पहल को दर्शाता है। यह निर्णय सीधे तौर पर लोगों के दैनिक जीवन और खर्च पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस फैसले के लिए नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता, संवेदनशीलता और देशवासियों के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण बताया।
राज्य खबर