Site icon AB News.Press

Fatal Crash : छिंदवाड़ा में सड़क हादसे से दहल उठा इलाका…! बस-ट्रक भिड़ंत…12 की दर्दनाक मौत…यहां देखें VIDEO

Fatal Crash: Area Rocked by Road Accident in Chhindwara! Bus-Truck Collision... 12 Tragically Killed... Watch VIDEO Here.

Fatal Crash

छिंदवाड़ा, 27 मार्च। Fatal Crash : छिंदवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। उमरानाला के पास ग्राम सिमरिया मंदिर के नजदीक एक यात्री बस और लहसुन से भरे ट्रक/पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भीषण दुर्घटना में 10 से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मृतकों में कटेरा गांव के पांच लोग शामिल हैं। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Exit mobile version