Site icon AB News.Press

Traffic Diversion : खारून ब्रिज मरम्मत…! 1 से 30 अप्रैल तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू…NH-53 पर बदली यातायात व्यवस्था…यहां देखें

Traffic Diversion: Kharun Bridge Repairs...! Traffic Diversion in Effect from April 1 to April 30... Revised Traffic Arrangements on NH-53... Check Details Here.

Traffic Diversion

रायपुर/दुर्ग, 26 मार्च। Traffic Diversion : कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज के मरम्मत कार्य को देखते हुए प्रशासन ने नेशनल हाईवे-53 पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया है। यह डायवर्जन प्लान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान केवल हल्के वाहन, जैसे कार, जीप, टाटा एस और पिक-अप-को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा।

दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय, आरंग और अभनपुर जाने वाले वाहन नेवई-उतई-सेलूद-पाटन-अभनपुर मार्ग का उपयोग करेंगे, जबकि सुपेला, भिलाई, रिसाली और नेवई से रायपुर जाने वाले वाहन उतई-सेलूद-ढौर-औरी-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग से जाएंगे।

खुर्सीपार, चरोदा और भिलाई-3 क्षेत्र से आने वाले वाहनों के लिए सिरसा गेट-सिरसा खुर्द-औरी-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग निर्धारित किया गया है। नंदिनी, अहिवारा और कुम्हारी से रायपुर जाने वाले हल्के वाहन कुम्हारी टोल पार कर दाहिने पुल से खारून ब्रिज के जरिए आवागमन कर सकेंगे।

रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। भनपुरी, गुड़ियारी, हीरापुर और टाटीबन्ध से निकलने वाले वाहन चन्दनीडीह से लेफ्ट होकर पुराने पुल के माध्यम से कुम्हारी टोल तक पहुंचेंगे। वहीं शहर से निकलने वाले वाहन रायपुरा-महादेवघाट-अमलेश्वर-मोतीपुर मार्ग से भिलाई-दुर्ग जाएंगे।

भारी वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था

भारी वाहनों को कुम्हारी खारून ब्रिज पर सिंगल लाइन में चलाया जाएगा। साथ ही विभिन्न स्थानों पर समय-समय पर रोक लगाई जाएगी जैसे दुर्ग बाईपास के बाफना टोल, मंदिर हसौद और नंदन वन कटिंग (रिंग रोड-04) पर निर्धारित समय में भारी वाहनों को रोका जाएगा। भिलाई औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले वाहनों पर भी सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक कुम्हारी की ओर जाने पर रोक रहेगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे तय डायवर्जन रूट का पालन करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें, ताकि मरम्मत कार्य के दौरान व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Exit mobile version