Site icon AB News.Press

Bus Fire : आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा…! बस-ट्रक टक्कर…10 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत…यहां देखें VIDEO

Bus Fire: Horrific Road Accident in Andhra Pradesh! Bus-Truck Collision... 10 Passengers Burn to Death... Watch VIDEO Here.

Bus Fire

आंध्र प्रदेश, 26 मार्च। Bus Fire : राज्य के मार्कपुरम जिले में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। रायवरम के पास हरिकृष्णा ट्रेवल्स की एक निजी बस और टिपर ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई, जिससे पूरा वाहन जलकर खाक हो गया।

हादसे में 10 की मौत, 20 घायल

पुलिस के अनुसार, इस भीषण दुर्घटना में 10 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

टक्कर के बाद बस बनी आग का गोला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भयंकर थी कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई और कुछ ही देर में पूरी तरह जल गई। जानकारी के अनुसार, बस Nirmal से Nellore की ओर जा रही थी। हादसा खदान (Bus Fire Breaking) क्षेत्र के पास हुआ, जहां देर रात यह टक्कर हुई।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों से घायलों के बेहतर इलाज की जानकारी ली और हादसे के कारणों की व्यापक जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन को जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Exit mobile version