Site icon AB News.Press

Bangladesh Bus Accident : खिलौने की तरह नदी में गिरी बस…! 24 मौतों से मचा हाहाकार…यहां देखें VIDEO

Bangladesh Bus Accident: Bus Plunges into River Like a Toy! Chaos Ensues as 24 Die... Watch VIDEO Here

Bangladesh Bus Accident

राजबाड़ी/बांग्लादेश, 26 मार्च। Bangladesh Bus Accident : राजबारी जिले में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में यात्रियों से भरी बस Padma River में गिर गई, जिससे 24 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि कुछ अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, बस राजबाड़ी से ढाका जा रही थी और उसमें 40-50 यात्री सवार थे। शाम करीब 5 बजे दौलतदिया फेरी टर्मिनल के पास बस फेरी पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे नदी में जा गिरी।

फेरी का मतलब 

फेरी एक प्रकार की नाव या जहाज होती है, जिसका उपयोग लोगों, वाहनों (बस, कार, ट्रक) और सामान को एक किनारे से दूसरे किनारे तक नदी, झील या समुद्र पार कराने के लिए किया जाता है। आसान भाषा में जैसे पुल न होने पर वाहनों और लोग पानी पार करने के लिए जिस बड़े नाव पर चढ़ते हैं, उसे फेरी कहते हैं।

रात में बाधित हुआ रेस्क्यू

पुलिस इंस्पेक्टर के अनुसार, अब तक 24 शव बरामद किए जा चुके हैं। कई लोग अभी भी लापता हैं। अंधेरा होने के कारण रात में बचाव कार्य रोकना पड़ा, जिसे सुबह फिर शुरू किया गया।

6 घंटे बाद निकाली गई बस

रेस्क्यू शिप हमजा की मदद से करीब 6 घंटे बाद बस को नदी से बाहर निकाला गया। रात 11:30 बजे क्रेन के जरिए पूरी बस को बाहर खींचा गया।

चश्मदीदों की दर्दनाक कहानी

हादसे में बचे एक यात्री ने बताया कि वह तैरकर किनारे पहुंच गया, लेकिन उसकी पत्नी और बेटा उसकी आंखों के सामने डूब गए। कई अन्य यात्रियों के परिजन अब भी लापता हैं।

घटनास्थल पर परिजनों की भीड़

हादसे के बाद नदी किनारे बड़ी संख्या में परिजन (Bangladesh Bus Accident) जमा हो गए, जो अपने अपनों के मिलने की उम्मीद में रोते-बिलखते नजर आए। फायर सर्विस, नौसेना और पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

 

Exit mobile version