Ropeway Accident : खल्लारी रोपवे हादसा में मृतकों की संख्या बढ़ी…! रायपुर में इलाज के दौरान गोविंद स्वामी ने तोड़ा दम
Shubhra Nandi
Ropeway Accident
महासमुंद, 25 मार्च। Ropeway Accident : खल्लारी माता मंदिर स्थित रोपवे हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल महासमुंद निवासी गोविंद स्वामी ने Raipur के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
22 मार्च को हुआ था भीषण हादसा
गौरतलब है कि 22 मार्च को खल्लारी मंदिर परिसर में संचालित रोपवे का केबल टूटने से यह बड़ा हादसा हुआ था। घटना के दौरान रायपुर निवासी 28 वर्षीय आयुषी साठकर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 16 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए थे।
इलाज के दौरान हुई दूसरी मौत
घटना में घायल श्रद्धालुओं को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था। इन्हीं में से एक गोविंद स्वामी की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
सरकार ने किया सहायता का ऐलान
इस दुखद घटना पर Vishnu Deo Sai ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
रोपवे के केबल टूटने से हुए इस हादसे ने मंदिर परिसर (Ropeway Accident) की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं की जान जोखिम में डालने वाली इस लापरवाही की जांच की मांग तेज हो गई है।
s