Site icon AB News.Press

National Horticulture Mission : पारंपरिक खेती से उन्नत खेती की ओर सफल बदलाव…ड्रेगन फ्रूट की उन्नत खेती से उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि

National Horticulture Mission: A Successful Transition from Traditional to Advanced Farming—Remarkable Increase in Production through Advanced Dragon Fruit Cultivation.

National Horticulture Mission

रायपुर, 25 मार्च। National Horticulture Mission : महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम कुल्हरिया की कृषक उमा शुक्ला ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर उन्नत खेती को अपनाते हुए सफलता की नई मिसाल पेश की है। पहले उमा शुक्ला अपनी भूमि पर पारंपरिक रूप से धान की खेती करती थीं, जिसमें उत्पादन और आय दोनों सीमित थे। सिंचित और असिंचित भूमि होने के बावजूद अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा था।

राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिली नई दिशा

राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत फल क्षेत्र विस्तार योजना से जुड़कर उन्हें उद्यानिकी विभाग का मार्गदर्शन मिला, जिसने उनकी खेती को नई दिशा दी। उमा शुक्ला ने आधुनिक तकनीकों के साथ ड्रेगन फ्रूट की खेती शुरू की, जिससे पहले ही वर्ष में उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और प्रति एकड़ लगभग 40 क्विंटल उपज प्राप्त हुई।

बेहतर बाजार मूल्य से बढ़ी आय

उत्पादित फलों को स्थानीय मंडियों में अच्छे दाम पर बेचकर उन्होंने पहले की तुलना में अधिक लाभ अर्जित किया। इससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

किसानों के लिए प्रेरणा बनी सफलता

उमा शुक्ला की सफलता को देखकर आसपास के किसान भी पारंपरिक खेती छोड़कर उद्यानिकी फसलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं और नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। उन्नत खेती से आत्मनिर्भरता की ओर कदम, यह पहल दर्शाती है कि आधुनिक तकनीक और शासकीय योजनाओं के सही उपयोग से किसान अपनी आय बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं और खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदल सकते हैं।

Exit mobile version