Site icon AB News.Press

Municipal Corporation : कोरबा नगर पालिक निगम की सामान्य सभा…सदन में जनहित गुम…पार्षद मैडम वीडियो बनाने में मशगूल…यहां देखें VIDEO

Municipal Corporation: Korba Municipal Corporation General Body Meeting... Public Interest Lost in the House... Councilor Preoccupied with Recording Videos... Watch VIDEO Here.

Municipal Corporation

कोरबा, 25 मार्च। Municipal Corporation : कोरबा नगर पालिक निगम की सामान्य सभा व बजट सत्र के दौरान एक अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। वार्ड क्रमांक 58 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर की पार्षद Sukhvinder Kaur सदन में चल रही जनहित की गंभीर चर्चा के बीच अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाती नजर आईं।

सदन में ‘वीडियो’ बना चर्चा का केंद्र

जहां एक ओर निगम क्षेत्र के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा चल रही थी, वहीं पार्षद का यह रवैया कई सवाल खड़े कर रहा है। बैठक के दौरान उनका वीडियो बनाते हुए दृश्य अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जनता के भरोसे पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि जनता ने पार्षदों को अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, लेकिन इस तरह की गतिविधियां जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाती हैं।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जनहित के मुद्दों को छोड़कर इस तरह का व्यवहार जिम्मेदारी से दूर भागने जैसा है।

जवाबदेही पर उठी बहस

इस घटना के बाद निगम के भीतर और बाहर जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही (Municipal Corporation) को लेकर बहस तेज हो गई है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या प्रतिक्रिया आती है।

Exit mobile version