Site icon AB News.Press

Mining Action : बिलासपुर में खनिज माफिया पर बड़ी कार्रवाई…! 14 वाहन जब्त…जेसीबी से लेकर हाइवा तक पकड़े गए

Mining Action: Major crackdown on the mining mafia in Bilaspur! 14 vehicles seized—ranging from JCBs to Hyvas.

Mining Action

बिलासपुर, 25 मार्च। Mining Action : बिलासपुर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

तीन दिन चला सघन अभियान

23, 24 और 25 मार्च को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान काठकोनी, देवरीखुर्द, खम्हरिया, सकरी, निरतु, सेंदरी, मंगला, तुरकाडीह, लोखंडी, लोफण्डी, दर्रीघाट, लावर, जयरामनगर (कोटा), करही कच्छार और पहन्दा क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया।

जेसीबी से हाइवा तक जब्त

कार्रवाई के दौरान, खम्हरिया से अवैध उत्खनन करते 1 जेसीबी और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली, सकरी से अवैध परिवहन में 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली, जयरामनगर क्षेत्र से 3 हाइवा और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली, सेंदरी से 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली (रेत परिवहन), करही कच्छार, पहन्दा और लोफण्डी से 1-1 ट्रैक्टर-ट्रॉली, कुल मिलाकर 14 वाहन जब्त किए गए।

पुलिस अभिरक्षा में रखे गए वाहन

जब्त किए गए वाहनों को कोनी पुलिस थाना, कोटा पुलिस थाना, केंदा पुलिस सहायता केंद्र और लावर जांच चौकी में सुरक्षित रखा गया है।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

Exit mobile version