जांजगीर-चांपा, 25 मार्च। Janjgir-Champa जिले के रहौद इलाके में सुबह-सुबह एक खौफनाक वारदात सामने आई है। चार युवक अचानक एक ज्वैलरी दुकान में घुस गए और मौके का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी कर लिया।
संचालक को पकड़कर की पिटाई
जैसे ही दुकान संचालक सुदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे, आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और सीढ़ियों के पास बेरहमी से मारपीट की।
महिला को घसीटा, थप्पड़ मारे
आरोपी यहीं नहीं रुके, बल्कि घर के अंदर घुसकर महिला के साथ भी मारपीट की। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि महिला को बाल पकड़कर घसीटा गया और थप्पड़ मारे गए। पूरी घटना महज 3 मिनट के भीतर अंजाम दी गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
एक आरोपी गिरफ्तार, तलाश जारी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

