Site icon AB News.Press

Fake News : LPG सिलेंडर बुकिंग नियमों में बदलाव की खबर फर्जी…! सरकार ने किया साफ इनकार…पुरानी व्यवस्था ही लागू

Major Crackdown on Gas Black Marketing... 400 Cylinders Seized in Raipur... Food Department's Strict Action Sparks Panic.

Gas Black Marketing

नई दिल्ली, 25 मार्च। Fake News : एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा में बदलाव को लेकर फैल रही खबरों पर केंद्र सरकार ने विराम लगा दिया है। Ministry of Petroleum and Natural Gas ने स्पष्ट किया है कि बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और मौजूदा व्यवस्था ही लागू रहेगी।

वायरल दावे पूरी तरह गलत

मंत्रालय के अनुसार कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (PMUY) कनेक्शन के लिए 45 दिन, सिंगल सिलेंडर के लिए 25 दिन और डबल सिलेंडर के लिए 35 दिन की नई समयसीमा लागू की गई है। सरकार ने इन सभी दावों को भ्रामक और पूरी तरह गलत बताया है।

क्या है असली नियम?

मंत्रालय ने साफ किया है कि एलपीजी रीफिल बुकिंग की समयसीमा पहले की तरह ही जारी रहेगी। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन…यह नियम सभी प्रकार के कनेक्शनों पर समान रूप से लागू है।

अफवाहों से दूर रहने की अपील

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें आगे बढ़ाएं। साथ ही, बिना जरूरत घबराकर एलपीजी बुकिंग करने से भी बचने की सलाह दी गई है।

पर्याप्त है एलपीजी स्टॉक

मंत्रालय ने यह भी भरोसा दिलाया है कि देश में एलपीजी (Govt Update on Fake News) का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी तरह की कमी की कोई आशंका नहीं है। उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।

Exit mobile version