Drug Bust : महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा…! कंटेनर से 6 लाख का मादक पदार्थ बरामद…दो आरोपी गिरफ्तार

Drug Bust : महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा…! कंटेनर से 6 लाख का मादक पदार्थ बरामद…दो आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद, 25 मार्च। Drug Bust : महासमुंद जिला पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कंटेनर वाहन से मादक पदार्थ ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये का गांजा बरामद किया गया है।

कंटेनर में छिपाकर हो रही थी तस्करी

पुलिस को सूचना मिली थी कि कोमाखान थाना क्षेत्र से कंटेनर वाहन के जरिए गांजा तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध कंटेनर को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरे राज्यों के आरोपी

पकड़े गए आरोपी मथुराऔर आगरा के निवासी बताए जा रहे हैं, जो लंबे समय से तस्करी में शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

अभियान जारी

महासमुंद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को उसी अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

राज्य खबर