Site icon AB News.Press

Controversy : कोरबा निगम सभा में बवाल…! 20 हजार की श्रद्धांजलि राशि पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने…नेता प्रतिपक्ष के आरोप पर भड़की महापौर

Controversy: Uproar in the Korba Municipal Council Meeting! Ruling and Opposition Camps Face Off Over ₹20,000 Condolence Fund... Mayor Lashes Out at Allegations by Leader of the Opposition.

Controversy

कोरबा, 25 मार्च। Controversy : कोरबा नगर निगम की सामान्य सभा उस वक्त हंगामे में बदल गई, जब नेता प्रतिपक्ष Kripa Ram Sahu ने श्रद्धांजलि सहायता राशि को लेकर गंभीर आरोप लगा दिए।

20 हजार की राशि पर विवाद

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि श्रद्धांजलि सभा के तहत दी जाने वाली 20 हजार रुपये की सहायता राशि को रोका जा रहा है। इस आरोप के सामने आते ही सदन का माहौल अचानक गरमा गया और पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

महापौर का पलटवार

आरोपों पर महापौर संजू देवी राजपूतने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जमीनी हकीकत समझने के लिए पहले वार्डों का दौरा करना चाहिए, उसके बाद इस तरह के आरोप लगाने चाहिए।

सदन में तीखी नोकझोंक

महापौर के इस बयान के बाद विवाद और बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस और शोर-शराबा हुआ, जिससे कुछ देर के लिए बैठक की कार्यवाही भी प्रभावित रही।

सियासत गरमाई

इस घटना के बाद यह मुद्दा शहर की राजनीति में नया विवाद बनकर उभर आया है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई या प्रतिक्रिया सामने आती है।

 

Exit mobile version