IPL Rules : BCCI ने जारी की नई और सख्त गाइडलाइंस…! खिलाड़ियों और टीमों पर कड़ी पाबंदियां…नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना…यहां देखें

IPL Rules : BCCI ने जारी की नई और सख्त गाइडलाइंस…! खिलाड़ियों और टीमों पर कड़ी पाबंदियां…नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना…यहां देखें

नई दिल्ली, 24 मार्च। IPL Rules : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के लिए नई और सख्त गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। इन नियमों का उद्देश्य टूर्नामेंट में अनुशासन, बेहतर प्रबंधन और ब्रॉडकास्ट क्वालिटी को मजबूत करना है।

मैच डे पर प्रैक्टिस बैन

सबसे बड़ा बदलाव मैच डे को लेकर किया गया है। अब किसी भी टीम को मैच के दिन प्रैक्टिस की अनुमति नहीं होगी। बीसीसीआई के मुताबिक यह फैसला पिच की गुणवत्ता बनाए रखने और व्यस्त शेड्यूल को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए लिया गया है। टीमों को अब तय ट्रेनिंग विंडो में ही अपनी तैयारी पूरी करनी होगी। मैच के दिन न नेट्स में अभ्यास होगा और न ही मेन स्क्वॉयर पर फिटनेस ड्रिल की इजाजत होगी। बड़े स्टेडियमों, जैसे वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए विशेष नियम बनाए गए हैं। हर टीम को सीमित नेट्स और एक साइड विकेट ही रेंज हिटिंग के लिए मिलेगा। ओपन नेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और दूसरी टीम के विकेट का उपयोग भी नहीं किया जा सकेगा।

टीम बस से ही सफर अनिवार्य, निजी वाहन पर रोक

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के परिवार और दोस्तों की पहुंच पर भी सख्ती की है। अब ड्रेसिंग रूम और फील्ड ऑफ प्ले पर केवल अधिकृत स्टाफ ही जा सकेगा। परिवार और मित्र केवल हॉस्पिटैलिटी एरिया से ही प्रैक्टिस देख पाएंगे और खिलाड़ियों के साथ यात्रा की अनुमति भी नहीं होगी। इसके अलावा, सभी खिलाड़ियों के लिए टीम बस से ही स्टेडियम आना-जाना अनिवार्य कर दिया गया है। निजी वाहनों के उपयोग पर रोक लगा दी गई है। यह नियम सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है।

ब्रॉडकास्ट और प्रेजेंटेशन पर भी सख्त नजर

ब्रॉडकास्ट और प्रेजेंटेशन को लेकर भी नए नियम लागू किए गए हैं। खिलाड़ी LED बोर्ड की ओर सीधे गेंद नहीं मार सकेंगे और उसके सामने बैठने पर भी रोक होगी। सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों के बैठने की जगह तय की जाएगी। अन्य अहम बदलावों में ऑरेंज और पर्पल कैप पहनना अनिवार्य, पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में फ्लॉपी हैट और स्लीवलेस जर्सी पर प्रतिबंध, और नियम तोड़ने पर पहले चेतावनी व फिर जुर्माने का प्रावधान शामिल है। मैच डे प्रोटोकॉल के तहत केवल 12 सपोर्ट स्टाफ (डॉक्टर सहित) को ही अनुमति होगी और सभी को अपना एक्रेडिटेशन कार्ड साथ रखना होगा। वहीं, जर्सी नंबर बदलने पर खिलाड़ियों को कम से कम 24 घंटे पहले बीसीसीआई को सूचित करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन नए नियमों के साथ IPL 2026 को और अधिक प्रोफेशनल और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
स्पोर्ट