Child Safety : गोवा में दरिंदगी का खुलासा…! पार्षद के बेटे पर 30 नाबालिगों के शोषण का आरोप…शराब पार्टी में खुली पोल
Shubhra Nandi
Child Safety
गोवा, 24 मार्च। Child Safety : गोवा से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। दक्षिण गोवा के कुर्चोरेम इलाके में एक स्थानीय पार्षद के बेटे पर 25 से 30 नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है।
आरोपी की पहचान सोहम सुषांत नाइक के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले करीब तीन साल से नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण करता था और इस दौरान उनके आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था।
इसके बाद वह इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िताओं को डराता-धमकाता रहा, जिसके कारण डर और बदनामी के चलते कोई भी लड़की खुलकर सामने नहीं आ सकी।
शराब पार्टी में खुली आरोपी की पोल
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी ने कथित तौर पर एक शराब पार्टी के दौरान अपने दोस्तों को इन वीडियो को दिखाया। इसके बाद यह जानकारी धीरे-धीरे बाहर आई और पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। जैसे ही मामला सामने आया, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बढ़ते जनदबाव के बीच पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
दक्षिण गोवा में गुस्से और डर का माहौल
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और गोवा चिल्ड्रेन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अदालत ने आरोपी को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस डिजिटल सबूतों की गहन जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस पूरे मामले में कोई और व्यक्ति शामिल तो नहीं है।
इस घटना के बाद पूरे दक्षिण गोवा (POCSO Act) में गुस्से और डर का माहौल है। लोग पीड़िताओं को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।