Site icon AB News.Press

Opium Cultivation in CG : रायगढ़ के लैलूंगा के नवीन घटगांव में अफीम के खेत…! मौके पर पुलिस टीम रवाना

Opium Cultivation in CG: Opium fields discovered in Navin Ghatgaon, Lailunga (Raigarh)! Police team dispatched to the scene.

Opium Cultivation in CG

रायगढ़, 23 मार्च। Opium Cultivation in CG : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले लैलूंगा थाना क्षेत्र एक बार और अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। पुलिस को सोमवार तड़के ही पुख्ता खबर मिली कि नवीन घटगांव में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP शशिमोहन सिंह ने दो विशेष टीमों को मौके पर रवाना किया गया है। उनके साथ अनुभवी निरीक्षकों के अलावा FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) के एक्सपर्ट्स भी मौके पर भेजे गए हैं।

बता दें कि रायगढ़ जिले में महज एक हफ्ते के भीतर अफीम की खेती का यह दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले भी एक थाना क्षेत्र में ऐसी ही कार्रवाई हुई थी। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने पुलिस प्रशासन को चौकन्ना कर दिया है।

लैलूंगा में अफीम की खेती किए जानें के बारे में जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंकना हमारी प्राथमिकता है। नवीन घटगांव की सूचना पर विशेष टीमें भेजी गई हैं, जल्द ही कार्रवाई का पूरा ब्यौरा सामने आएगा।

Exit mobile version