Shocking News : बलौदाबाजार में सनसनी…! खेत में मिला महिला का जला हुआ शव…यहां देखें VIDEO
बलौदाबाजार, 22 मार्च। Shocking News : बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम टीला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का जला हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
मृतका की पहचान 27 वर्षीय डिलेश्वरी कुर्रे के रूप में हुई है। उसका जला हुआ शव गंगाअमली तालाब के पास खेत में मिला, जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
क्राइम न्यूज

