Site icon AB News.Press

Mata Karma Jayanti : साहू समाज का बड़ा उत्सव…! रायपुर में भक्त माता कर्मा जयंती का भव्य आयोजन…शोभायात्रा और भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

Mata Karma Jayanti: A Grand Celebration for the Sahu Community! A magnificent observance of Bhakt Mata Karma Jayanti held in Raipur—a massive crowd thronged the ceremonial procession and community feast.

Mata Karma Jayanti

रायपुर, 22 मार्च। Mata Karma Jayanti : रायपुर के सड्डू क्षेत्र में सर्व तेली समाज द्वारा साहू समाज की कुलदेवी भक्त माता कर्मा जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

इसके बाद माता कर्मा की आरती की गई और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। आयोजन समिति के अनुसार, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम को विशेष रूप से भव्य बनाया गया था, जिसमें समाज के लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज की एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूत करने वाला साबित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, नगर निगम की जोन अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संयुक्त सचिव प्रदीप साहू, नगर निगम के जोन अध्यक्ष गोपेश साहू, कार्यकारी अध्यक्ष लीलाधर साहू, शहर जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष ऋषि साहू, महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका तृष्णा साहू सहित समूचे तेली समाज के पदाधिकारी और समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Exit mobile version