Site icon AB News.Press

Khallari Ropeway Accident : नवरात्रि के चौथे दिन बड़ा हादसा…मंदिर से लौटते समय गिरा रोप वे…यहां देखें VIDEO

Khallari Ropeway Accident: Major Tragedy on the Fourth Day of Navratri... Ropeway Plummets While Devotees Were Returning from Temple... Watch VIDEO Here

Khallari Ropeway Accident

महासमुंद, 22 मार्च। Khallari Ropeway Accident : महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मंदिर परिसर में संचालित रोप-वे का केबल अचानक टूट गया, जिससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।

ट्रॉली झटके से नीचे आई, मची चीख-पुकार

घटना के समय रोप-वे की ट्रॉली में कई श्रद्धालु सवार थे। केबल टूटते ही ट्रॉली जोरदार झटके के साथ नीचे की ओर आ गई, जिससे उसमें बैठे लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई।

8 श्रद्धालु घायल, अस्पताल में इलाज जारी

इस हादसे में कुल 8 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों, मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रशासन अलर्ट, रोप-वे सेवा बंद

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर रोप-वे सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

तकनीकी खराबी की आशंका, जांच के आदेश

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

लापरवाही के आरोप, कार्रवाई का भरोसा

स्थानीय लोगों ने रोप-वे की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रशासन ने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।गौरतलब है कि इन दिनों नवरात्रि के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, ऐसे में यह हादसा सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

 

Exit mobile version