Site icon AB News.Press

Iron Rods Scam : ट्रांसपोर्टर गैंग का पर्दाफाश…! कबाड़ी के साथ मिलकर किया बड़ा घोटाला…सरिया हेरफेर कर 6.9 लाख की ठगी

Iron Rods Scam: Transporter Gang Busted! Orchestrated a Major Fraud in Collusion with a Scrap Dealer—Swindled ₹6.9 Lakhs Through Iron Rod Tampering.

Iron Rods Scam

रायपुर, 22 मार्च। Iron Rods Scam : रायपुर में निर्माण सामग्री से जुड़ी बड़ी ठगी का खुलासा हुआ है। ट्रांसपोर्टर, वाहन चालक और कबाड़ी संचालक ने मिलकर ट्रेलर में लोड टीएमटी सरिया के साथ हेरफेर कर लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

मेसर्स श्रीजीकृपा प्रोजेक्ट लिमिटेड के मैनेजर ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नवा रायपुर सेक्टर-16 में बन रहे महिला हॉस्टल के लिए मंगाए गए टीएमटी सरिया में हेरफेर कर करीब 10 मैट्रिक टन सरिया (कीमत लगभग 6.90 लाख रुपये) की ठगी कर ली गई। इस शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 148/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ऐसे हुआ खुलासा

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंदिर हसौद थाना पुलिस की टीम ने जांच शुरू की। सबसे पहले ट्रेलर वाहन के मालिक और चालक को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में वाहन चालक ने कबूल किया कि उसने ट्रांसपोर्टर के साथ मिलकर गोंदवारा अशोक विहार स्थित कबाड़ी के पास सरिया में हेरफेर किया था। इसके बाद पुलिस ने कबाड़ी संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने मिलकर ठगी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

क्या-क्या हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से धोखाधड़ी से हासिल किए गए स्टील के सरिये, पिग आयरन के टुकड़े, दो क्रेन मशीनें, एक छोटी तौल मशीन और दो बड़ी तौल मशीनें ज़ब्त की हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में राजू सिंह (ट्रांसपोर्टर), चुम्मन साहू (वाहन चालक) और रूपेश सिंह (कबाड़ डीलर) शामिल हैं। पुलिस फिलहाल आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है, और इस मामले में विस्तृत जांच जारी है।
Exit mobile version