Site icon AB News.Press

IED Recovery : सुकमा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम…! सुरक्षाबलों ने 3 शक्तिशाली IED किए बरामद

IED Recovery: Major Naxalite Plot Foiled in Sukma! Security Forces Recover 3 Powerful IEDs.

IED Recovery

सुकमा, 22 मार्च। IED Recovery : सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सर्चिंग के दौरान जवानों ने तीन शक्तिशाली आईईडी बरामद कर उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

जानकारी के मुताबिक 226 बटालियन सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली हुई थी। इसी दौरान जगरगुंडा-नरसापुरम मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी का पता चला। बरामद विस्फोटकों का वजन 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो था, जिन्हें सुरक्षाबलों को भारी नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था।

आईईडी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता, डीएसएमडी और डॉग स्क्वॉड की मदद से मौके पर ही उन्हें निष्क्रिय कर नष्ट किया गया। इसके बाद सर्चिंग टीम सुरक्षित वापस लौट आई।

इस बरामदगी से यह साफ है कि इलाके में अब भी नक्सलियों की सक्रियता बनी हुई है। सुरक्षाबलों का लक्ष्य तय समयसीमा, यानी 31 मार्च तक क्षेत्र को नक्सलमुक्त करना है।

Exit mobile version