Deer Death : अंबिकापुर में बड़ा वन्यजीव हादसा…! बाड़े में घुसकर कुत्तों ने किया हमला…15 हिरणों की मौत…जांच के आदेश

Deer Death : अंबिकापुर में बड़ा वन्यजीव हादसा…! बाड़े में घुसकर कुत्तों ने किया हमला…15 हिरणों की मौत…जांच के आदेश

अंबिकापुर, 22 मार्च। Deer Death : अंबिकापुर के संजय वन वाटिका से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत हो गई। इस घटना ने वन्यजीव संरक्षण और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कुत्तों ने बाड़े में घुसकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले 4-5 कुत्ते बाड़े में घुस गए और हिरणों पर हमला कर दिया। इस हमले में 15 हिरणों की जान चली गई। घटना को दबाने के लिए वाटिका प्रबंधन द्वारा 14 हिरणों के शव को पीछे जंगल में जलाने की बात सामने आई है। मौके पर एक हिरण का शव मिला, जबकि अन्य शवों को जलाए जाने के सबूत भी मिले हैं।

डीएफओ ने दिए जांच के निर्देश

मामले की जानकारी मिलते ही डीएफओ अभिषेक जोगावत मौके पर पहुंचे और घटना की पुष्टि की। उन्होंने इस पूरे मामले में वाटिका प्रबंधन के साथ-साथ वन विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार बताया।

जांच टीम गठित

डीएफओ ने एसडीओ के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दो दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। इस घटना ने न केवल वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं, बल्कि जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

राज्य खबर