Site icon AB News.Press

Student Murder : उदय प्रताप कॉलेज में खौफनाक वारदात…! सीने पर चढ़कर मारी गोली…वीडियो हुआ वायरल…6 टीमों के साथ जांच में जुटी पुलिस

Student Murder: Horrific Incident at Uday Pratap College...! Shot While Standing on the Chest... Video Goes Viral... Police Launch Investigation with 6 Teams.

Student Murder

वाराणसी, 21 मार्च। Student Murder : वाराणसी शहर के उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां BSc सेकंड ईयर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

कॉलेज कैंपस में मची अफरातफरी

घटना के दौरान कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। छात्र-छात्राएं जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच कुछ छात्रों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिखी खौफनाक तस्वीर

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि घायल सूर्य प्रताप सिंह जमीन पर गिरा हुआ है और आरोपी उसके ऊपर चढ़कर गोली मारता नजर आ रहा है। वारदात की यह भयावह तस्वीर पूरे इलाके में दहशत फैलाने वाली है।

बवाल और तोड़फोड़

हत्या के बाद आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया। तीन शिक्षकों पर हमला किया गया और दर्जनों वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। एक शिक्षक का सिर भी फट गया, जिन्हें पुलिस सुरक्षा में अस्पताल ले जाया गया। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर शिक्षकों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्रिंसिपल पर भी उठे सवाल

छात्रों ने कॉलेज प्रशासन और प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मृतक छात्र की तबीयत खराब होने के बावजूद उसे जबरन बुलाया गया, जिसके बाद यह वारदात हुई। पूरे मामले को लेकर साजिश की आशंका भी जताई जा रही है।

पुरानी रंजिश की आशंका

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जांच के लिए 6 टीमें गठित की गई हैं। FSL टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। CCTV फुटेज और DVR जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि कॉलेज प्रशासन पर लगे आरोपों की भी गहराई से जांच की जाएगी।

Exit mobile version