Major Action : पंचायत विभाग में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर…! करोड़ों की अनियमितता पर कार्रवाई…8 सचिव निलंबित

Major Action : पंचायत विभाग में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर…! करोड़ों की अनियमितता पर कार्रवाई…8 सचिव निलंबित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 21 मार्च। Major Action : जिले के पंचायत विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। 15वें वित्त आयोग की राशि में भारी अनियमितता करते हुए करीब ₹1 करोड़ 19 लाख 56 हजार के भुगतान का खुलासा हुआ है।

नियमों को दरकिनार कर भुगतान

जानकारी के मुताबिक, पंचायतों में नियमों को ताक पर रखकर वेडर्स को लाखों रुपये का भुगतान किया गया। जांच में सामने आया कि फंड के उपयोग में गंभीर लापरवाही और वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं।

8 पंचायत सचिव निलंबित

मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने गौरेला जनपद के 8 पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित सचिवों में शामिल हैं:

  • तेंदुमुड़ा
  • नेवरी नवापारा
  • ठाड़पथरा
  • आमाडोब
  • पूटा
  • आमगांव
  • साल्हेघोरी
  • हर्राटोला

विभाग में मचा हड़कंप

जिले में पंचायत विभाग का यह अब तक का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार बताया जा रहा है। प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

आगे की जांच जारी

प्रशासन द्वारा पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में और अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

राज्य खबर