कोरबा, 21 मार्च। Food Safety : जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस संचालित एक बॉटलिंग यूनिट को सील कर दिया। यह यूनिट PepsiCo से जुड़ी बताई जा रही है, जहां स्लाइस और ट्रॉपिकाना जैसे उत्पादों का वितरण किया जा रहा था।
बिना लाइसेंस चल रही थी फैक्ट्री
खाद्य सुरक्षा टीम ने डिगापुर वार्ड नंबर 36 स्थित पीयूष डिस्ट्रीब्यूटर पर छापा मारा। जांच के दौरान यूनिट के पास वैध लाइसेंस नहीं मिला, जिसके चलते उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
जूस के सैंपल लिए गए
टीम ने फैक्ट्री से स्लाइस फ्रूट जूस। ट्रॉपिकाना अमरूद जूस के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही गुणवत्ता और मानकों की पुष्टि हो सकेगी। जांच के दौरान दादर क्षेत्र स्थित सुनीता बेवरेजेस और रजगामार रोड की ममता इंडस्ट्रीज का भी निरीक्षण किया गया। यहां से भी पैकेज्ड पानी के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं।
अधिकारी का बयान
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत ने बताया कि बिना लाइसेंस संचालित यूनिट को नियमानुसार सील कर दिया गया है और अन्य सैंपल की जांच जारी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित फर्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इस कार्रवाई के बाद शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया है।

