Site icon AB News.Press

CG Pre Matric Scholarship : शिक्षा की रोशनी…तोषगांव का प्री मैट्रिक छात्रावास बना बालिकाओं की उम्मीद

CG Pre-Matric Scholarship: The Light of Education... Toshgaon's Pre-Matric Hostel Becomes a Beacon of Hope for Girls.

CG Pre-Matric Scholarship

रायपुर, 21 मार्च। CG Pre Matric Scholarship : छत्तीसगढ़ के सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम तोशगाँव में स्थित प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली बालिकाओं के लिए नई उम्मीद बनकर उभरा है। यहाँ सुरक्षित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं के साथ छात्राओं को उनके सपनों को साकार करने की दिशा दी जा रही है।

सुरक्षित आवास और सकारात्मक माहौल

यह छात्रावास आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर परिवारों की मेधावी छात्राओं को एक सुरक्षित और प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करता है। स्वच्छ एवं हवादार कमरे, पौष्टिक भोजन और शांत पुस्तकालय का माहौल छात्राओं को पढ़ाई के प्रति पूरी तरह समर्पित रखता है।

अनुशासित दिनचर्या से हो रहा सर्वांगीण विकास

छात्रावास में दिन की शुरुआत योग, व्यायाम और सामूहिक प्रार्थना से होती है, जिससे छात्राओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके बाद नियमित अध्ययन समय निर्धारित किया गया है, जो उन्हें समय प्रबंधन और अनुशासन की सीख देता है।

पढ़ाई के साथ ज्ञान का विस्तार

छात्राओं के बौद्धिक विकास के लिए दैनिक समाचार पत्र वाचन को दिनचर्या का हिस्सा बनाया गया है। हिंदी और अंग्रेजी समाचार पत्रों के अध्ययन से उनका सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स मजबूत हो रहा है।

कैरियर काउंसलिंग से मिल रही नई दिशा

छात्रावास में नियमित रूप से कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाते हैं। विशेषज्ञों और पूर्व छात्राओं द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं और विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देकर छात्राओं को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है।

अधीक्षक का अभिभावक जैसा मार्गदर्शन

छात्रावास अधीक्षक न केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाते हैं, बल्कि अभिभावक की तरह छात्राओं की समस्याओं को समझकर उनका समाधान भी करते हैं। यह आत्मीय संबंध छात्राओं के आत्मविश्वास को और मजबूत करता है। शिक्षा के साथ-साथ छात्रावास में सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है। इससे छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा मिलता है।

आज यह प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास केवल एक आवासीय सुविधा नहीं, बल्कि एक सशक्त मंच बन चुका है। यह ग्रामीण अंचलों की बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान कर रहा है।

 

Exit mobile version