Suicide or Murder : महानदी पुल के नीचे युवक की लाश…! इलाके में सनसनी

Suicide or Murder : महानदी पुल के नीचे युवक की लाश…! इलाके में सनसनी

आरंग, 20 मार्च। Suicide or Murder : आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे-53 स्थित महानदी पुल के नीचे शुक्रवार सुबह 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पारागांव निवासी प्रेमलाल पाल पिता राजाराम पाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

शरीर पर चोट के निशान नहीं

पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध बना हुआ है। थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक अपनी शारीरिक समस्याओं से परेशान था। मौत से पहले उसने अपने भाई को व्हाट्सएप पर अपनी परेशानी भी बताई थी।

आखिरी बार दोस्त के साथ देखा गया

जानकारी के अनुसार, मृतक गुरुवार शाम अपने दोस्त के साथ निकला था। निसदा मोड़ के पास वह आइसक्रीम खाने रुका, जिसके बाद उसका दोस्त वहां से चला गया। इसके बाद से युवक का कोई पता नहीं चला।

आत्महत्या या हत्या? दोनों एंगल पर जांच

पुलिस फिलहाल इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला (Suicide or Murder) मान रही है, लेकिन हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
क्राइम न्यूज