रायगढ़, 20 मार्च। Opium Farming : रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब तमनार थाना क्षेत्र में भी अफीम की फसल मिलने से हड़कंप मच गया है।
आमघाट में नदी किनारे हो रही थी खेती
जानकारी के अनुसार, तमनार क्षेत्र के ग्राम आमघाट में नदी किनारे सब्जी की खेती के बीच छिपाकर अफीम उगाई जा रही थी।ग्रामीणों की सूचना पर तमनार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट और कृषि विभाग के अधिकारी भी जांच के लिए पहुंचे हैं।
खेत मालिक की पहचान नहीं
अब तक जिस जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी, उसके मालिक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
जांच जारी, कार्रवाई तय
फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और कृषि विभाग की पुष्टि के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।