Naxalism : CM साय से NDC अधिकारियों की मुलाकात…! नक्सलवाद पर दिया बड़ा बयान…दल ने किया राज्य का दौरा

Naxalism : CM साय से NDC अधिकारियों की मुलाकात…! नक्सलवाद पर दिया बड़ा बयान…दल ने किया राज्य का दौरा

रायपुर, 20 मार्च। Naxalism : विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में नेशनल डिफेंस कॉलेज (NDC) के सैन्य और सिविल सेवा अधिकारियों के अध्ययन दल से मुलाकात कर आत्मीय संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आए अधिकारियों का शाल और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।

अध्ययन दल ने की सराहना

अध्ययन दल का नेतृत्व कर रहे अजय कुमार चौधरी ने छत्तीसगढ़ प्रवास के अनुभव साझा करते हुए राज्य की भौगोलिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक विशेषताओं की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री को सैन्य स्मृति चिन्ह भेंट किया।

नक्सलवाद पर बड़ा बयान

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से नक्सल समस्या अब समाप्ति की ओर है। इससे प्रदेश में शांति और विकास की रफ्तार और तेज होगी।

संसाधनों और विकास पर जोर

सीएम साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ का लगभग 46 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है और राज्य खनिज संपदा से समृद्ध है।

  • राज्य में करीब 30 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन
  • ऊर्जा क्षेत्र में 3 लाख करोड़ से अधिक निवेश प्रस्ताव
  • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान और कैम्पा योजना से वन विस्तार

किसानों और महिलाओं के लिए योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ “धान का कटोरा” है, जहां किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।
वहीं महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है।

विदेशी अधिकारियों ने कहा– अद्भुत है छत्तीसगढ़

अध्ययन दल में शामिल विदेशी सैन्य अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ को “अद्भुत और यादगार” बताया। उन्होंने खासकर बस्तर की जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा की।

विभिन्न स्थानों का किया भ्रमण

दल ने नया रायपुर, कांकेर के जंगल वारफेयर कॉलेज, कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर क्षेत्र, चित्रकोट जलप्रपात, कोंडागांव शिल्पग्राम और भिलाई स्टील प्लांट का भ्रमण कर विकास और सुरक्षा व्यवस्था का अध्ययन किया।

 

राज्य खबर