Ramakrishna Hospital : मृतकों के परिवार के लिए मुआवजा घोषित…प्रत्येक को सौंपे गए 30 लाख रुपए के चेक…आश्रितों को आजीवन ₹20,000 प्रतिमाह
Shubhra Nandi
Ramakrishna Hospital
रायपुर, 19 मार्च। Ramakrishna Hospital : राजधानी रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। अस्पताल परिसर में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
मुआवजा और राहत का ऐलान
विवाद और विरोध को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल राहत की घोषणा की। अस्पताल के प्रमुख डॉ. संदीप दवे ने बताया कि, मृतकों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये के चेक सौंपे गए। आश्रितों को आजीवन ₹20,000 प्रतिमाह सहायता।परिवार के सदस्यों को आजीवन मुफ्त इलाज। बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च अस्पताल उठाएगा।
कैसे हुआ हादसा?
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सेप्टिक टैंक की सफाई का काम ठेके पर दिया गया था। बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के मजदूर टैंक में उतरे और जहरीली गैस की चपेट में आ गए। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ी और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
घटना के बाद पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप (Ramakrishna Hospital) दिया है। प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच पूरी हो चुकी है और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।